IPL 2022 : एमएस धोनी ने छोड़ी Chennai Super Kings (CSK) की कप्तानी , रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 में करेंगे नेतृत्व

 IPL 2022 : 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने वाले एमएस धोनी ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 सीज़न के ओपनर से पहले कप्तान के रूप में पद छोडने का फैसला किया है।

MS Dhoni and Ravindra Jadeja
                                            MS Dhoni and Ravindra Jadeja Batting for CSK

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने क्रमशः 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार आईपीएल खिताब जीते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी IPL लीग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत (59.6) भी रखते हैं, उन्होंने 121 मैच जीते और 82 हारे। अब समाप्त हो चुके चैंपियंस लीग टी 20 में  धोनी 63.04 की सफलता दर से 14 जीत के साथ सबसे सफल कप्तान भी थे।

सीएसके ने एक बयान जारी करते गुरूवार को कहा कि धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। “एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने जडेजा वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।"

टीम को चार बार जीत दिलाने वाले धोनी इस सीजन में अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

हम यह भी याद दिलाना चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के करीबी माने जाने वाले सीनियर खिलाड़ी सुरेश रैना को पहले चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने नीलामी में नहीं चुना था।

चैंपियन सीएसके शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले संस्करण की उपविजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

आखिरी बार रवींद्र जडेजा ने 28 अक्टूबर 2007 को क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी, जब उन्होंने राजकोट के वेस्टर्न रेलवे ग्राउंड में वीनू मांकड़ U19 टूर्नामेंट में मुंबई U19 के खिलाफ सौराष्ट्र U19 का नेतृत्व किया था।

इस बीच, जडेजा ने बुधवार को जारी ऑलराउंडरों के लिए नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर से शीर्ष स्थान हासिल किया। इस महीने की शुरुआत में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 175 रन और नौ विकेट लेने के बाद जडेजा नंबर 1 पर पहुंच गए थे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post